यह सामान्य सी बात है कि पुरुष के साथ यौन सम्बन्ध बनाने से महिला गर्भवती होती है| हम यह भी जानते है कि पति या पत्नी के द्वारा गर्भनिरोधक के प्रयोग करना चाहिए|
यौन सम्बन्ध स्थापित करने पर उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गर्भ ठहर सकता है| यदि वे गर्भ नहीं चाहते हैं तो उन्हें गर्भनिरोधक का प्रयोग करना चाहिए|
अधिकतर दम्पतियों को गर्भनिरोधक के बारे में पता होता है| वे जानते हैं कि इसके प्रयोग से गर्भ ठहरने से रोका जा सकता है| परन्तु इसके बाते में बातचीत या पूछने पर उन्हें संकोच होता है| इस पर चर्चा नहीं करना एक सामान्य सी बात है| विशेषकर नौजवान और नए शादीशुदा वालों पर यह विशेष रूप से लागू होता है|
अनचाहे गर्भ की सबसे ज्यादा घटनाएँ शादीशुदा लोगों के बीच होती है| लेकिन अविवाहित युवतियों के साथ भी ऐसा होता है| ऐसा होने पर वे परेशान हो जाती हैं| वे इस बात की चर्चा किसी से नहीं कर पाती है| कभी ऐसा भी होता है की गर्भ-निरोधक से इस्तेमाल के बावजूद भी गर्भ ठहर जाता है| परन्तु इसकी संभावना कम होती है|
मोहन और उषा के तीन बच्चे हैं| दो लड़का और एक लड़की| एक बार नजदीक के शहर में नसबंदी का एक एक शिविर लगा| मोहन और उषा ने आपस में तय किया कि इसका लाभ उठाया जाये| उषा ने अपना ऑपरेशन कराने का निश्चय किया उसकी दूसरी सहेलियों ने भी शिविर में ऑपरेशन कराया था|
उषा ने अपना ऑपरेशन करवा लिया| ऑपरेशन के तीन वर्षों बाद तक उषा को कोई परेशानी नहीं थी| उसकी माहवारी भी नियमित होती थी|
अचानक एक दिन उषा ने पाया कि पिछले सात सप्ताह से उसकी माहवारी बंद है| उसने यह बात अपने पति मोहन को बताई| मोहन चिंतित हो गया| उसने उषा के गर्भ की जाँच कराने का निश्चय किया| जाँच में उषा गर्भवती पाई गई|
तब मोहन डॉक्टर से मिला| उसे पूरी बात बताई| डॉक्टर ने उसे बताया कि बंध्याकरण के ऑपरेशन के बावजूद महिला गर्भवती हो सकती है| परन्तु दस हजार मामलों में से एक ऐसा होता है|
स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|
अंतिम सुधारित : 3/2/2020
इस भाग में अनचाहा गर्भ की स्थिति में पति-पत्नी क्य...
इस भाग में दवा सम्बन्धी गर्भपात के बारे में जानकार...
लिंग चयन पर रोक लगाने के लिए उपलब्ध कानून लिंग चयन...
इस भाग में सुरक्षित व असुरक्षित गर्भपात से सम्बन्ध...